{"_id":"5a75c53f4f1c1b93268b8114","slug":"meson-in-agra-arrested-two-thieves","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस से तेज निकला राजमिस्त्री, 24 घंटे में चोर पकड़कर पुलिस को सौंपे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस से तेज निकला राजमिस्त्री, 24 घंटे में चोर पकड़कर पुलिस को सौंपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के लिए रुपये लेकर आ रहे राजमिस्त्री की आगरा में जेब काटकर 27 हजार रुपये निकाल लिए गए। राजमिस्त्री पुलिस के पास नहीं गया। वह खुद ही जेबकतरों की तलाश में लग गया। 24 घंटे के अंदर ही जेबकतरों को ढूंढ निकाला। रिश्तेदारों की मदद से दो आरोपी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिए।
ये राजमिस्त्री हैं ताजपुर, कासगंज निवासी रघुवीर। उनकी भाभी देहली गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। रघुवीर शुक्रवार को अस्पताल आ रहे थे। भगवान टाकीज से हरीपर्वत आने के लिए एक ई रिक्शा में बैठे। उसमें दो युवक भी बैठे हुए थे।
हरीपर्वत पर उतरे तो उनकी जेब कटी हुई थी। जेब में रखे 27 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। रघुवीर ने शोर मचाया तो रिक्शे में सवार दोनों युवक भागने लगा। रघुवीर ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। रघुवीर ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

वह खुद ही जेबकतरों की तलाश में जुट गए। शनिवार सुबह भगवान टाकीज पर आए। उनके रिश्तेदार विनोद और विनीत भी साथ थे। जेब काटने के आरोपी दोनों युवक चौराहे पर रिक्शे के पास खड़े थे।
रघुवीर और उनके रिश्तेदारों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ हरीपर्वत ने बताया कि आरोपी वजीरपुरा के रहने वाले थे। इसी तरह लोगों की जेब काटते हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।