फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meri Rasoi scheme will launch in six tehsils of Agra district

‘मेरी रसोई’ में 20 रुपये में भरपेट खाना: आगरा की छह तहसीलों में शुरू होगी यह योजना

Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में मेरी रसोई योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। यह योजना छह तहसीलों में मुख्यालय स्तर से शुरू होगी। 

विज्ञापन
Meri Rasoi scheme will launch in six tehsils of Agra district
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले की तहसीलों में सार्वजनिक रसोई खुलेंगी। इनमें 20 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। भोजन की थाली में चावल, सब्जी, रोटी और सलाद होगा। जिला पंचायत की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने ‘मेरी रसोई’ योजना को जल्द छह तहसीलों में मुख्यालय स्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 15 ब्लॉक अध्यक्ष, 30 से अधिक जिला पंचायत सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में 14 प्रस्ताव पास हुए हैं। ये सदस्यों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में आरसीसी सड़क व इंटलॉकिंग कार्यों के प्रस्ताव हैं। इनके अलावा ‘मेरी रसोई’ योजना शुरू करने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन

 
हर तहसील में एक मिनी स्टेडियम
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि 500 सोलर लाइट ग्रामीण अंचलों में लगाई जाएंगी। साथ ही छह तहसील क्षेत्रों में एलईडी लाइट्स लगेंगी। प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एक-एक मिनी स्टेडियम विकसित किया जाएगा। साथ ही एक-एक नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेज खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों पर भी सहमति
- 10 हजार गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित की जाएंगी।
- स्वतंत्रता सेनानियों की यादगार के लिए स्थल व पार्क बनाए जाएंगे। 
- पंचायत के मद से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
-  स्कूलों में खेल संघों को आवेदन पर खेल का सामान दिया जाएगा।
- बोर्ड बैठक के लिए 100 लोगों के बैठने के लिए हॉल का निर्माण होगा।
- तालाब, कुएं, पोखर व दंगल, अखाड़ों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
- झोपड़ी में रहने वाले ग्रामीणों के लिए पक्के मकानों का निर्माण होगा।
- पंचायत कार्यालय पर 40 किलो मेगावाट का सोलर सिस्टम लगेगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed