{"_id":"6118fbc664156d59fe087f43","slug":"meri-rasoi-scheme-will-launch-in-six-tehsils-of-agra-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘मेरी रसोई’ में 20 रुपये में भरपेट खाना: आगरा की छह तहसीलों में शुरू होगी यह योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरी रसोई’ में 20 रुपये में भरपेट खाना: आगरा की छह तहसीलों में शुरू होगी यह योजना
Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
सार
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में मेरी रसोई योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। यह योजना छह तहसीलों में मुख्यालय स्तर से शुरू होगी।
विज्ञापन
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले की तहसीलों में सार्वजनिक रसोई खुलेंगी। इनमें 20 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। भोजन की थाली में चावल, सब्जी, रोटी और सलाद होगा। जिला पंचायत की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने ‘मेरी रसोई’ योजना को जल्द छह तहसीलों में मुख्यालय स्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 15 ब्लॉक अध्यक्ष, 30 से अधिक जिला पंचायत सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में 14 प्रस्ताव पास हुए हैं। ये सदस्यों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में आरसीसी सड़क व इंटलॉकिंग कार्यों के प्रस्ताव हैं। इनके अलावा ‘मेरी रसोई’ योजना शुरू करने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन
हर तहसील में एक मिनी स्टेडियम
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि 500 सोलर लाइट ग्रामीण अंचलों में लगाई जाएंगी। साथ ही छह तहसील क्षेत्रों में एलईडी लाइट्स लगेंगी। प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एक-एक मिनी स्टेडियम विकसित किया जाएगा। साथ ही एक-एक नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन
इन कार्यों पर भी सहमति
- 10 हजार गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित की जाएंगी।
- स्वतंत्रता सेनानियों की यादगार के लिए स्थल व पार्क बनाए जाएंगे।
- पंचायत के मद से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
- स्कूलों में खेल संघों को आवेदन पर खेल का सामान दिया जाएगा।
- बोर्ड बैठक के लिए 100 लोगों के बैठने के लिए हॉल का निर्माण होगा।
- तालाब, कुएं, पोखर व दंगल, अखाड़ों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
- झोपड़ी में रहने वाले ग्रामीणों के लिए पक्के मकानों का निर्माण होगा।
- पंचायत कार्यालय पर 40 किलो मेगावाट का सोलर सिस्टम लगेगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।