फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Merchant Navy officer dies after falling into the sea from a ship in IndonesiaMerchant Navy officer dies after falling into the sea from a ship in Indonesia

Agra News: इंडोनेशिया में शिप से समुद्र में गिरकर मर्चेंट नेवी ऑफिसर की मौत

Tue, 29 Jul 2025 01:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Merchant Navy officer dies after falling into the sea from a ship in IndonesiaMerchant Navy officer dies after falling into the sea from a ship in Indonesia
आगरा। इंडोनेशिया में ड्यूटी के दौरान मर्चेंट नेवी ऑफिसर मनीष यादव की मौत हो गई। वह शिप की सीढि़यों से समुद्र में जा गिरे। साथियों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। तब तक सांसें थम चुकी थीं। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली लाने के बाद घर लाया जा सकता है।
विज्ञापन

सेक्टर 8, आवास विकास काॅलोनी निवासी रमेश चंद्र यादव सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी तैनाती अलीगढ़ में है। मगर वर्तमान में मथुरा में ड्यूटी कर रहे हैं। मनीष ने बीएससी नाॅटिकल साइंस में किया था। वर्ष 2013 में वह मर्चेंट नेवी में भर्ती हुए थे। दो साल बाद नाैकरी छोड़ दी। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने लगे। भाई अवनीश ने बताया कि दो साल पहले फिर मर्चेंट नेवी में चले गए थे।
विज्ञापन

मनीष चेन्नई स्थित शिपिंग कंपनी के जहाज पर कार्यरत थे, जो पिछले दो महीनों से इंडोनेशिया के बाटम द्वीप पर मरम्मत कार्य में लगा हुआ था। 25 जुलाई को उन्हें दुबई जाना था। इंडोनेशिया के बाटम द्वीप स्थित ड्राई डॉक में जहाज की मरम्मत के दौरान देर रात 2:30 बजे मनीष जेट्टी से अपने जहाज पर चढ़ते समय फिसलकर समुद्र में गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कंपनी ने मनीष के पिता को घटना की जानकारी दी। इससे कोहराम मच गया।

--------
जन्मदिन पर मासूम बेटी बोली पापा-पापा...
भाई ने बताया कि परिवार इस समय विदेश मंत्रालय और संबंधित शिपिंग कंपनी के संपर्क में हैं ताकि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। मनीष की शादी नवंबर 2019 में हुई थी। उनकी पत्नी रीना के अलावा दो बच्चे चार साल की बेटी गार्गी और दो साल का बेटा गर्व है। पत्नी का हाल बेहाल है। मां कमलेश के आंसू नहीं रुक रहे हैं। घर रिश्तेदार पहुंच गए हैं। उधर, सोमवार को बेटी गार्गी का जन्मदिन था। वह बार-बार मां से पापा पापा कहकर बात करने के लिए बोल रही थी। बेटी को देखकर हर कोई शांत हो गया। उसे गोद में उठाकर बहलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed