फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mercedes breaks speed record runs 195 kilometers at yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेस वेः नियम-कायदे कर दरकिनार, 195 की रफ्तार से दौड़ाई कार

Fri, 09 Aug 2019 08:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Aug 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Mercedes breaks speed record runs 195 kilometers at yamuna expressway
यमुना एक्सप्रेस वे
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से हो रहे हादसों के बावजूद गुरुवार को 195 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से मर्सिडीज कार दौड़ाई गई। यह कार (यूपी 16 सीडी 7151) नोएडा की ऑटोमोबाइल कंपनी सिल्वर एग्रो के नाम रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन


इसकी आरसी गुरुवार को ही जारी की गई है। एक्सप्रेस वे के स्पीड कैमरे से इसका फोटो चालान काटा गया है। वैसे तेज रफ्तार का यह अकेला मामला नहीं है। रोजाना 200 चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


15 दिन पहले लखनऊ के एक युवक ने 192 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से मर्सिडीज कार दौड़ाई थी। यमुना एक्सप्रेस वे के कॉरिडोर इंचार्ज मेजर ( रिटायर्ड) मनीष का कहना है कि मर्सिडीज, ऑडी जैसी महंगी कार वालों पर दो-ढाई हजार के चालान से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ये अपने साथ, दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

150 लोग हर साल गंवा रहे जान
यमुना एक्सप्रेस वे पर इस साल हादसों की रफ्तार ज्यादा है। सात महीने में 130 लोग मर चुके हैं। पिछले सालों में औसतन 150 लोग एक साल में जान गंवा रहे हैं। झरना नाला हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी की ओर से कराए गए सर्वे में हादसों का सबसे बड़ा कारण ओवरस्पीड आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed