फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   memorandum,panchayat operator bharti,CSE VLE,VL Union admin,memorandum given to SDM

पंचायत ऑपरेटर भर्ती में सीएससी वीएलई को दी जाए प्राथमिकता : यूनियन

Mon, 26 Jul 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
memorandum,panchayat operator bharti,CSE VLE,VL Union admin,memorandum given to SDM
कासगंज में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन अपनी मांग के संबंध में सीएससी वीएलई। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। पंचायत ऑपरेटर भर्ती में जनसुविधा केंद्र ग्राम स्तरीय उद्यमियों (सीएससी वीएलई) को प्राथमिक दिए जाने की मांग वीएलई यूनियन के द्वारा की गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

वीएल यूनियन एडमिन ओम देव शाक्य ने कहा कि पंचायत ऑपरेटर भर्ती में जो सीएससी वीएलई पूर्व से ही सरकार की तमाम योजनाओं कोविड टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, आर्थिक जनगणना, पीएमजी दिशा, किसान सम्मान निधि, प्रमाण पत्र, बैंकिंग सर्विस आदि को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। उनके साथ न्याय कर उनको इस पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में प्राथमिकता दी जाए, उन्हें पूर्व से ही डाटा एंट्री कंप्यूटर इत्यादि सभी का ज्ञान है व अनुभव भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व से पंचायतवार कार्यरत सक्रिय सीएससी वीएलई को नियुक्ति मिलने से उनके साथ न्याय होगा। वहीं अपने अनुभवों से सभी लक्ष्यों को पूर्ण कर सकेंगे। सभी ग्राम स्तरीय उद्यमी एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और उपजिलाधिकारी को मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में आकाश कुमार ,गौरी शंकर, ललित कुमार, प्रेम किशोर, अधेश कुमार, रवि कुमार, चंदनदास, विनय कुमार, सत्यवीर सिंह, राजकमल, सचिन कुमार, बाबूराम, योगेंद्रपाल, सतीश कुमार, विनोद कुमार, ललित कुमार, रूबी कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य सीएससी वीएलई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed