फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Members of the conversion gang are monitored through cameras in jail

Agra News: धर्मांतरण गिरोह के सदस्यों पर जेल में कैमरों से नजर

Sat, 09 Aug 2025 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Members of the conversion gang are monitored through cameras in jail
आगरा। धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 14 सदस्यों पर जेल में भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उनकी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। माता-पिता और पत्नी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की मुलाकात भाैतिक सत्यापन के बाद ही होगी। मुलाकातियों की सूची बनाई जा रही है। इसकी रिपोर्ट खुफिया एजेंसियों को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सदर की सगी बहनों के अपहरण का मामला मार्च में पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने दोनों को कोलकाता से बरामद करते हुए 14 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। धर्मांतरण गिरोह के चंगुल में फंसी कई पीड़ित युवतियां पुलिस के सामने आई थीं। जबरन धर्मांतरण की बात भी सामने आई थी। गिरोह के तार मानव तस्करी और अंग बेचने वाले रैकेट से भी जुड़े हुए निकले हैं। इन पर पुलिस पड़ताल में लगी है। आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

जेल प्रशासन सभी की मुलाकात पर भी नजर रख रहा है। मुलाकात के लिए जेल में एक स्थान निश्चित किया गया है। इसकी कैमरों से रिकार्डिंग की जा रही है। एक अधिकारी की उपस्थिति भी मुलाकात के दाैरान रहती है। जेल प्रशासन के मुताबिक, कुछ ही आरोपियों से मिलने माता-पिता और पत्नी आई हैं। इन तीनों के अलावा कोई और आएगा तो उसका भाैतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही मुलाकात हो सकेगी। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि जेल में बंद धर्मांतरण के आरोपियों की मुलाकात सत्यापन के बाद ही कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------


चार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में मास्टरमाइंड आरोपी अब्दुल रहमान के साथ ही उसमा खान, जुनैद कुरैशी और मोहम्मद रहमान कुरैशी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। तर्क दिया कि थाने से प्राप्त आख्या के अनुसार, एक संगठित गिरोह द्वारा विदेश से फंडिंग प्राप्त कर सामूहिक रूप से हिंदू लड़के व लड़कियों को जबरदस्ती विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने के साक्ष्य मिले हैं। सुनवाई के बाद अदालत ने चारों आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed