फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up School Closed News: Dm Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Remain Closed Till 17 January

Up School Closed: अगले दो दिन शीतलहर, सर्दी के चलते डीएम का आदेश; 17 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल

Thu, 16 Jan 2025 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 11:41 AM IST
सार

UP School Holidays: मौसम विभाग ने अगले दो दिन शीतलहर, घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बादल और बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने से ठंड का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में स्कूलों में अब 17 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है। 

 

विज्ञापन
Up School Closed News: Dm Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Remain Closed Till 17 January
Up School Closed News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UP School News: आगरा में रिमझिम बारिश के साथ गलन बढ़ गई है। दो दिनों के सुहाने मौसम के बाद बुधवार को एक बार फिर सर्दी ने अपने तेवर दिखाए। मंगलवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा बुधवार को भी दिन में छाया रहा। धूप की किरणें राहत न दे सकीं। शाम को गलन बढ़ गई। इधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन शीतलहर, घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

वहीं शीतलहर देख जिलाधिकारी ने सभी बोर्डों की कक्षा 8 तक की कक्षाओं का 2 दिन अवकाश घोषित किया है। मौसम ठीक रहा तो अब स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने की छूट दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दो दिनों से निकल रही धूप नहीं निकली। शीतलहर और कोहरे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इधर, करीब 25 दिन बाद स्कूल खुले तो विद्यार्थी ठिठुरते हुए पहुंचे। दिन में अभिभावक जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के ऑफिसों में फोन कर छुट्टी की जानकारी करते रहे। दोपहर करीब 2 बजे मौसम के मिजाज और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 16 और 17 जनवरी को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन

बादल और बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने से ठंड का स्तर बढ़ गया है।करीब दो सप्ताह बाद पिछले दो दिनों से मौसम के मिजाज में सुधार हुआ था। बुधवार को शीत अवकाश के बाद पहली बार स्कूल खुले लेकिन मंगलवार शाम से पड़ रहे कोहरे के चलते सुबह दृश्यता शून्य रही। सुबह 10 बजे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।

 

दिन में सर्द हवा चलने से लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए। दिन में धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रह गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को भी तीव्र से अति तीव्र ठंड पड़ने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed