फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mehndi of Ram's name applied on Janak Nandani's hands Prabhu will bring wedding procession today

Ram Barat 2024: जनक नंदनी के हाथों में लगी राम नाम की मेहंदी, प्रभु आज लेकर आएंगे बरात

Sat, 28 Sep 2024 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 08:49 AM IST
सार

प्रभु श्रीराम के आगमन से पूर्व जनकपुरी में मेहंदी उत्सव की धूम मची रही। माता जानकी की सखियों ने मंगल गीत गाए। श्रीराम बरात के लिए मिथिला नगरी दुल्हन की तरह सजाई गई है। अब बस इंतजार है प्रभु श्रीराम के आगमन का। 

 

विज्ञापन
Mehndi of Ram's name applied on Janak Nandani's hands Prabhu will bring wedding procession today
जनक नंदनी के हाथों में लगी राम नाम की मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अयोध्या की तरह मिथिला नगरी में भी सिया-राम के विवाह की तैयारी चल रहीं हैं। जनक नंदनी के हाथों में राम नाम की मेहंदी लग चुकी है। मिथिला नगरी में हर कोई अपने प्रभु राम के दर्शन को आतुर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मेहंदी और हल्दी उत्सव का आयोजन शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में किया गया। वैदेही का स्वागत पुष्प वर्षा कर सखियों ने किया। मंच पर बने कमल की आकृति पर माता-सीता को बैठाया गया। उनकी आरती उतारी गई। विधि-विधान के साथ मेहंदी और हल्दी की रस्म निभाई गई। उपहार स्वरूप राजा दशरथ के घर से आई चुनरी माता सीता को दी गई।
विज्ञापन




सखियों ने हल्दी लगाओ तेल चढ़ाओ, सिया को दुल्हन सा सजाओ मंगल गीत गए। इस दौरान मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, श्वेता अग्रवाल, गौरी उपाध्याय, पलक अग्रवाल, पारुल भारद्वाज, रचना चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed