फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   meeting in kasaganj by DM

राजस्व वसूली के शतप्रतिशत लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें-डीएम

Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
meeting in kasaganj by DM
कासगंज कलक्ट्रेट में कर करेत्तर की समीक्षा करते डीएम साथ में एडीएम - फोटो : KASGANJ
डीएम सीपी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर- करेत्तर की समीक्षा करते हुये कहा कि सभी नगरीय निकाय राजस्व वसूली के लक्ष्य प्रत्येक दशा में शतप्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अब इस वित्तीय वर्ष में कुछ ही समय शेष है। वसूली में भी तेजी लाएं। वाणिज्य कर में प्रवर्तन को बढ़ाकर राजस्व वसूली बढ़ाई जाए। राजस्व वादों का शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली तथा सरकार द्वारा निर्धन परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिये समस्त जनसेवा केंद्रों पर पात्रों के बनाए जा रहे आयुष्मान कार्डों की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए जल संचयन के लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य में भी तेजी लाएं। स्वच्छ जल की बर्बादी रोकने को लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें और उनका कोविड टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वैण्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगरपालिका परिषद व नगर पंचायतों के सभी पथ विक्रेताओं जैसे फुटपाथ, सड़क पटरी, ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों को पात्रता के आधार पर 10 हजार रुपये का ऋण वितरित किया जाए। बैठक में एडीएम एके श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed