फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   meerut junior doctor's body found in hotel room in agra

रात को दोस्तों संग जूनियर डॉक्टर ने की पार्टी, सुबह होटल का कमरा खोला तो उड़ गए होश

Fri, 14 Dec 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 14 Dec 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
meerut junior doctor's body found in hotel room in agra
जूनियर डॉक्टर तन्मय विश्वास का फाइल फोटो

मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की आगरा के एक होटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात को जूनियर डॉक्टर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी। गुरूवार सुबह कमरे में उसका संदिग्ध हालत में शव मिला। जानकारी मिलने पर उसके साथी जूनियर डॉक्टर उसे एसएन इमरजेंसी लेकर आए थे। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के पांडव नगर निवासी डॉ. तन्मय विश्वास पुत्र डॉ. गोविंद विश्वास ने वर्ष 2017 में मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहा था। 
विज्ञापन


परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो गुरुवार शाम तक आगरा आ गए। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. तन्मय के मित्र डॉ. अभिषेक आवास विकास कालोनी में रहते हैं। उनकी बहन की शादी गुरुवार को थी। इसमें शामिल होने डॉ. तन्मय भी आए थे। उनके साथ 4-5 अन्य दोस्त और जूनियर डॉक्टर भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के दो कमरों में ठहरे थे सभी

ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित टीडीआई मॉल के पास होटल क्रिम्पस्टन के दो कमरों में सभी ठहरे हुए थे। गुरुवार सुबह साथी जागे तो डॉ. तन्मय नहीं उठे। इस पर उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में ले गए, जहां तन्मय को मृत घोषित कर दिया गया। 

इसके बाद शव एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। यहां से शव को पोस्टमार्टम हाउस में एसी ताबूत में रखवाया गया। सूचना पर शाम को पिता और अन्य परिजन आगरा आ गए। पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

पुलिस बोली, पार्टी मनाई थी
ताजगंज थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि होटल में सभी डॉक्टर ने पार्टी मनाई थी। बताया गया है कि रात में डॉ. तन्मय को उल्टी हो गई थी। कमरे में इसके प्रमाण मिले। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed