फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medicines worth Rs 40 lakh found in the plot in Agra

आगरा: खाली प्लॉट में लावारिस मिलीं 40 लाख रुपये की दवाएं, एसटीएफ और औषधि विभाग ने किया जब्त

Sun, 15 May 2022 12:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 May 2022 12:23 AM IST
सार

खाली प्लॉट में करीब 200 तरह की दवाएं लावारिस हालत में मिलीं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले के तार दवाओं की कालाबाजारी करने वाले सोनू अग्रवाल से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Medicines worth Rs 40 lakh found in the plot in Agra
प्लॉट में पड़ीं दवाओं से भरी पेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पीपल मंडी के सिंगी गली स्थित एक खाली प्लॉट में 50 गत्ता (कार्टन) दवाएं लावारिस हालत में मिलीं हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर एसटीएफ और औषधि विभाग ने शनिवार को पहुंचकर दवाएं जब्त कीं। जांच के लिए पांच दवाओं के नमूने लिए गए हैं। दवाओं की कीमत करीब 40 लाख रुपये की बताई गई है। 

विज्ञापन


औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे डीएम कार्यालय और पुलिस से जानकारी मिली कि पीपल मंडी के सिंगी गली स्थित खाली प्लॉट में किसी ने दवाओं के गत्ते फेंक दिए हैं। मौके पर जाकर देखा तो यहां पर करीब 50 गत्ते दवाओं से भरे हुए थे। एसटीएफ भी पहुंच गई। इन दवाओं को जब्त करते हुए थाना छत्ता लेकर आए। 
विज्ञापन


यहां इनकी जांच की तो इसमें 45 कंपनियों की करीब 200 तरह की दवाएं मिलीं। इसमें एंटीबायोटिक, दर्द निवारक दवाएं, हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग समेत अन्य बीमारियों की दवाएं हैं। इसमें इंजेक्शन, स्प्रे और मलहम भी हैं। इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। इनको औषधि विभाग के गोदाम में सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू से जुड़े हैं तार, चार दवा माफिया रडार पर

लावारिस दवाओं के तार बीते दिन पकड़े गए फिजीशियन सैंपल की दवाओं की कालाबाजारी करने वाले सोनू अग्रवाल से जुड़े हुए हैं। एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में चार और दवा माफिया के साक्ष्य मिले हैं। ये चारों माफिया लंबे समय से दवाओं की कालाबाजारी कर रहे हैं।

सुबह घूमने वालों ने देखा

पीपल मंडी के सिंगी गली स्थित खाली प्लॉट के पास में ही खंडहर भी है। यहां से सुबह घूमने के लिए गुजरने वाले लोगों ने दवाओं का ढेर देखा और पुलिस और डीएम कार्यालय में सूचना कर दी। इसके बाद टीम यहां पहुंची तो कुछ दवाएं बिखरी हुई थीं और बाकी की गत्ते और कट्टों में बंद थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि रात में यहां पर यह दवाएं फेंकी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed