फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical superintendent removed for obscene talk with Asha worker

Agra News: आशा कार्यकर्ता से अश्लील बातों पर हटाए गए चिकित्साधीक्षक

Mon, 10 Jun 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Medical superintendent removed for obscene talk with Asha worker
मैनपुरी। दो माह पहले एक चिकित्साधिकारी का आशा कार्यकर्ता से अश्लील बातें करने का ऑडियो प्रसारित होने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद सीएमओ ने चिकित्साधिकारी को पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर पीएचसी आलीपुर खेड़ा के चिकित्सा अधिकारी को कुरावली की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

दो महीने पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित हुआ था। इसमें एक व्यक्ति महिला से एक रेस्टोरेंट में मिलने की बात कहने के बाद आइ लव यू कहता है। आडियो में सुनाई दे रही बातचीत कुरावली चिकित्साधिकारी और एक आशा कार्यकर्ता के बीच की थी। शिकायत मिलने के बाद सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने पांच सदस्यीय टीम गठित की थी। इस टीम में एसीएमओ डाॅ. विजेंद्र सिंह, डाॅ. अनिल वर्मा, वृद्धाश्रम की संचालिका कमलेश कुमारी, डॉ. पूजा हजारे और सीमा रानी को जांच करने की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को प्रस्तुत कर दी। इसके बाद सीएमओ ने कुरावली चिकित्साधिकारी डाॅ. जेपी वर्मा को पदीय दायित्व का निर्वहन न करने पर प्रशासनिक आधार पर गलत आचरण होने पर कार्यमुक्त कर दिया। उनके स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलीपुर खेड़ा के चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली का चिकित्साधीक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed