{"_id":"5edfa9418ebc3e42ee104294","slug":"medical-store-will-provide-detail-of-cold-cough-and-fever-patient","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेता हैं तो नोट कर लें ये नंबर, अब इन मरीजों की जानकारी देना हुआ अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा विक्रेता हैं तो नोट कर लें ये नंबर, अब इन मरीजों की जानकारी देना हुआ अनिवार्य
Wed, 10 Jun 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:06 AM IST
सार
फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी
विज्ञापन
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
हेलो सर, हमारी दुकान पर बुखार, जुकाम-खांसी और गले में खराश की दवा लेने आया है। अब दवा विक्रेताओं को टोल फ्री नंबर पर यह जानकारी देनी होगी। शासन ने फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए यह अनिवार्य कर दिया है।
कोरोना वायरस के मरीजों को चिह्नित करने के लिए शासन ने 18001805146 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसमें जुकाम-खांसी, बुखार, गले में खराश की दवा लेने वाले का नाम, पता उम्र और दवाओं की जानकारी देनी होगी। इससे पहले शासन ने दवा विक्रेताओं को रोजाना मरीजों की जानकारी ऑनलाइन भेजनी थी। लेकिन इसमें 100-150 दवा विक्रेता ही यह जानकारी अपडेट कर रहे थे।
एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी किसी को इन मर्ज की दवा वितरण करती हैं, तो उनको भी टोल फ्री नंबर पर जानकारी देनी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि लगातार दवा लेने वालों की ट्रेकिंग कर उनकी जांच करा लेंगे, जिससे संक्रमण की रफ्तार रोकी जा सकेगी। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिले में तीन हजार के करीब फुटकर दवा विक्रेता हैं, शासन के निर्देश पर टोल फ्री नंबरों पर मरीज की जानकारी देने के लिए निर्देशित कर दिया है।