फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical store was running without license, medicines seized

Agra News: बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाएं जब्त

Mon, 30 Oct 2023 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Oct 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Medical store was running without license, medicines seized

विज्ञापन
बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाएं जब्त
-डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बिना लाइसेंस दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर सोमवार को औषधि निरीक्षक ने कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान दवाओं को सीज किया गया। साथ ही चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि कुरावली के अशोकपुर सोनई में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने औषधि निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने अशोकपुर सोनई में बिना लाइसेंस के संचालित साईं मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक सुशेंक ने लाइसेंस नहीं दिखाए जाने पर औषधि निरीक्षक ने दवाओं का स्टॉक सीज कर लगभग 41 हजार रुपये की दवाएं जब्त की गई हैं।
विज्ञापन

वहीं चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें कैप्सूल पैंटोपिन डीएसआर, टैबलेट विल्डोल एसपी, सीजेट और लोपरामाइड शामिल हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन करने के लिए न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed