{"_id":"5e636f498ebc3ec554389ee0","slug":"medical-store-sealed-for-black-marketing-of-mask-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: कालाबाजारी में एक और मेडिकल स्टोर सील, एक हजार मास्क जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: कालाबाजारी में एक और मेडिकल स्टोर सील, एक हजार मास्क जब्त
Sat, 07 Mar 2020 03:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर सील
- फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस के खौफ को भुनाने के लिए आगरा में मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी हो रही है। ड्रग विभाग की टीम ने शनिवार को कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। एक जगह मास्क की कालाबाजारी पकड़ी गई। टीम ने इस मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
शहर में कोरोनावायरस के मरीज मिलने के बाद मास्क और सेनिटाइजर की मांग बढ़ गई। कुछ मेडिकल स्टोर संचालक कोरोना के खौफ को भुनाने के लिए कालाबाजारी करने लगे। इसे रोकने के लिए डीएम प्रभु नारायण ने निर्देश दिए हैं।
ड्रग विभाग की टीम ने शनिवार को सबसे पहले राजामंडी स्थित जैन सर्जिकल के यहां छापा मारा। इसके गोदाम से एक हजार मास्क जब्त किए। कल के यहां मास्क का स्टाक नहीं मिला था। इस पर ड्रग विभाग के अफसरों ने मास्क की कालाबाजारी में जैन सर्जिकल को सील कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित खंदौली मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इससे पूर्व मास्क की कालाबाजारी में तीन मेडिकल स्टोर सील किए गए थे। इसमें एक मेडिकल स्टोर कांग्रेसी नेता और फुटकर दवा विक्रेता एसोसिएशन अध्यक्ष का है।