{"_id":"5be00f7abdec22694f46156d","slug":"medical-report-disclosed-that-prv-driver-wine-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी ठोकने वाले सिपाही ने पी रखी थी शराब, एसएसपी के पास भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरवी ठोकने वाले सिपाही ने पी रखी थी शराब, एसएसपी के पास भेजी गई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 05 Nov 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पीआरवी।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना हरीपर्वत के लंगड़े की चौकी में शनिवार रात को पीआरवी-5 से हादसा चालक के नशे में होने की वजह से हुआ था। मेडिकल रिपोर्ट से यह पता चला। चालक के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
पीआरवी-5 को चालक दयाशंकर चला रहा था। पीआरवी लंगड़े की चौकी स्थित मंदिर से आ रही थी। वह बिजली के पोल से टकरा गई थी। इसके बाद एक हलवाई की दुकान में घुस गई थी। हादसे में एक राहगीर घायल हो गया था। वहीं, चालक दयाशंकर को भी चोट लगी थी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
लोगों ने पीआरवी के चालक पर आरोप लगाया था। उसके नशे में होने की बात कही थी। हंगामा भी किया था। इंस्पेक्टर महेश चंद्र गौतम ने बताया कि चालक का मेडिकल कराया गया। इसमें पुष्टि हुई कि चालक ने शराब पी रखी थी। इसकी रिपोर्ट एसएसपी आफिस को भेज दी गई है।
विज्ञापन