फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   medical collgae will stablish in mainpuri

मैनपुरी के रुई गांव के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज

Tue, 04 Feb 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
medical collgae will stablish in mainpuri
मैनपुरी। जिले में मेडिकल कॉलेज भोगांव क्षेत्र में रुई गांव के पास बनेगा। इसके लिए जिला प्रशासन बीते वर्ष सितंबर महीने में शासन को प्रस्ताव भेज चुका है। साथ ही जमीन को भी चिह्नित कर लिया गया है। अब कैबिनेट के फैसले और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

मैनपुरी के वाशिंदे वर्षों से जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। भोगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की सिफारिश पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को यह सौगात देने के लिए तैयार हुए थे। इसी के तहत शासन ने सितंबर महीने में जिला प्रशासन से मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव मांगा था। तत्कालीन जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने शहर से करीब दस किलोमीटर दूर भोगांव रोड पर रुई गांव के पास जमीन चिह्नित करके शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। अब इंतजार है तो योगी सरकार की कैबिनेट में इसके औपचारिक एलान की। वहीं आबकारी मंत्री लगातार जिले को यह सौगात दिलाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

महानगरों के लगाने पड़ते हैं चक्कर
जिले में इलाज के पर्याप्त संसाधन और पर्याप्त संख्या में डॉक्टर नहीं हैं। स्थिति यह है कि वर्तमान समय में सरकारी अस्पतालों में साधारण बीमारियों का ही इलाज हो पा रहा है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को सैफई या फिर आगरा, दिल्ली और कानपुर सहित अन्य महानगरों में इलाज के लिए भटकना पड़ता है। जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी के वाशिंदों की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था। इस पर मुख्यमंत्री ने जिले को मेडिकल कॉलेज देने का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन इस संबंध में प्रस्ताव भी भेज चुका है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
रामनरेश अग्निहोत्री, आबकारी मंत्री।
बोले लोग
वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज जिले की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज बनते ही चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति आएगी।
-प्रमोद भदौरिया
मेडिकल कॉलेज बनने से दो फायदे होंगे। एक तो जिले के लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा, साथ ही युवा यहां मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
-दिनेश कुमार
मैनपुरी में सड़के बेहतर हो रही हैं, ऐसे में हादसे भी बढ़े हैं। मेडिकल कॉलेज से घायलों को बेहतर इलाज मिलेगा।
-दुर्गेश कुमार
मैनपुरी के लोग वर्षों से मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग कर रहे थे। अच्छा है जल्द ही उनकी उम्मीद पूरी होगी।
-विनोद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed