फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical Association came forward to help people

मेडिकल एसोसिएशन लोगों की मदद को आई आगे

Sat, 08 May 2021 10:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Medical Association came forward to help people
भोगांव। मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी के बीच मदद के लिए हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष ने एक सैकड़ा से अधिक लोगों को मास्क और सैनिटाइजर निशुल्क वितरित किए। एसोसिशन के सदस्यों से दवा लेने आने वालों को उचित दामों पर ही दवाइयों को बेचने की शपथ ली।
विज्ञापन

नगर मेडिकल एशोसिएशन के नगर अध्यक्ष एवं जिला एसोसिएशन के महामंत्री कौशलेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने मेडिकल स्टोर पर कोविड नियमों का पालन करने की जानकारी दी और दवाएं खरीदने आये लगभग एक सैकड़ा ग्राहकों को सरकार की ओर से मान्य मास्क व सैनिटाइजर निशुल्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग गंदी बोरियों में भरकर मास्क बेचने का व्यवसाय कर रहे हैं जो कभी भी आम जनमानस के लिए कोरोना के इस समय घातक सिद्ध हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह से खुले आम मास्क बेचे जाने पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर प्रदीप सक्सेना, नवल किशोर, इमरान खान, विकास कुमार, वशू खान, टिंकू, यश कुमार, नरेश कुमार शाक्य, आलोक कुमार आदि एसोसिएशन के सदस्यों ने दवाएं कस्बे में उचित दामों पर बेचे जाने की शपथ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed