फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mediation files should be disposed of within two months.

Agra News: दो महीने में निस्तारित करें मीडिएशन की फाइलें

Sun, 23 Nov 2025 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mediation files should be disposed of within two months.
फोटो 2 मीडिएटर के साथ समीक्षा बैठक करते प्राधिकरण सचिव। संवाद
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने मीडिएटर के साथ बैठक की। काम की समीक्षा करके कहा कि दो महीने की तय समय सीमा में मीडिएशन की फाइलों का निस्तारण करें। दो महीने में निस्तारण नहीं होने पर फाइल को अपनी आख्या सहित संबंधित न्यायालय में वापस भेज दें।उन्होंने कहा कि न्यायालय सहित शासन की मंशा अधिक से अधिक मामलों को समझौते से निस्तारित कराने की है। न्यायालयों में लंबित दंपती के विवाद, लेनदेन के विवाद, जमीन संबंधी विवाद समझौते से निपटाने के लिए मीडिएशन सेंटर में भेजे जाते हैं। मीडिएशन सेंटर में दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर बात कराई जाती है। दोनों पक्षों में सहमति बनाकर आपसी समझौते से मुकदमों का निस्तारण कराया जाता है।प्राधिकरण सचिव ने मीडिएटर से उनकी समस्यायों को सुना। कहा कि समझौते के लिए दो महीने की समय सीमा तय है। दो महीने में समझौता नहीं होने पर मीडिएटर संबंधित फाइल को अपनी स्पष्ट आख्या सहित वापस भेज दें। मीडिएटर रीता नैयर, विनीता भदौरिया, अनिल शर्मा, कमलेश मिश्रा, चंद्रभान सिंह यादव, संजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed