{"_id":"5e7111c08ebc3ea81263f432","slug":"mdm-mainpuri-news-agr4341835162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम चेक पर हस्ताक्षर न करने पर प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम चेक पर हस्ताक्षर न करने पर प्रधान को नोटिस
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधान की मनमानी के चलते परिषदीय विद्यालय में एमडीएम (मिड डे मील) बंद करने की नौबत आ गई। प्रधान द्वारा एमडीएम के चेक पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। मामले में बीएसए के पत्र पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया है।
मामला विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत जासमई का है। यहां संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जासमई में लंबे समय से प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी की ओर से अपनी खर्चे पर एमडीएम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान अर्चना देवी को जब एमडीएम के लिए 21 हजार रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। मामले की शिकायत शिक्षिका ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से की थी। इस पर बीएसए ने जिला पंचायत राज अधिकारी को मामले के बारे में पत्र भेजा था। डीपीआरओ ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हस्ताक्षर करने के लिए चेक भी नोटिस के साथ संलग्न कर भेजा गया है।
पहले भी मिलीं शिकायतें
एमडीएम चेक पर प्रधान द्वारा हस्ताक्षर न करने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी ऐसी शिकायतें आती रही हैं। दरअसल एमडीएम चेक पर प्रधान और प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर होते हैं। ऐसे में जब प्रधान द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जाते हैं एमडीएम की धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
पत्र भेजा गया है
बीएसए द्वारा प्रधान द्वारा एमडीएम चेक पर हस्ताक्षर न करने का पत्र भेजा गया है। प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगने के साथ ही चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए लिखा गया है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।