{"_id":"6a973793323b18f6d907cbab","slug":"md-jain-inter-college-dominates-across-all-three-age-groups-agra-news-c-365-1-sagr1044-109616-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीनों आयु वर्गों में एमडी जैन इंटर कॉलेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीनों आयु वर्गों में एमडी जैन इंटर कॉलेज का दबदबा
विज्ञापन
मलखंभ प्रतियोगिता में हुनर दिखाता खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज के शांति सभागार में किया गया। शुभारंभ जिला मलखंभ संघ के सचिव अभिषेक कुमार ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। 14 वर्ष वर्ग में विद्यालय की ओर से शिवा, देव, अंश और रहमान ने प्रभावी प्रदर्शन किया। इस वर्ग में विक्टोरिया इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
17 वर्ष आयु वर्ग में अमन, ललित, दिव्यम, कार्तिक, ऋषि, प्रियांशु, सूर्यकांत और नितिन ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उपविजेता का स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विजय नगर ने हासिल किया। 19 वर्ष वर्ग में शिवम और आशीष ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय को खिताब दिलाया। इस वर्ग में भी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विजय नगर उपविजेता रहा।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से दक्ष खत्री, शिवकुमार, देव कुमार, अभिषेक कुमार और सौरव कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में कौशल, सुजल राणा, ईशू, केशव और विनय शामिल रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में एमडी जैन के प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग, क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. एडी सिसोदिया, विनीत जैन, केपी सिंह, रवि प्रकाश, दिग्विजय सिंह और पुष्पेंद्र मौजूद रहे।