{"_id":"640204b3f2e03bea790e2825","slug":"mbbs-student-caught-copying-from-smartphone-and-slip-in-agra-university-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस परीक्षा में भी नकलची: स्मार्टफोन और पर्ची से नकल करते पकड़ा गया छात्र, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस परीक्षा में भी नकलची: स्मार्टफोन और पर्ची से नकल करते पकड़ा गया छात्र, कार्रवाई के निर्देश
Fri, 03 Mar 2023 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Mar 2023 08:01 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आईईटी में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के सेकंड प्रोफेशनल की परीक्षा हो रही थी। आरोपी छात्र स्मार्टफोन और पर्ची से नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
नकल
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस अंतिम वर्ष के सेकंड प्रोफेशनल की परीक्षा में एफएच मेडिकल काॅलेज के एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। छात्र के पास स्मार्टफोन और नकल की दो पर्चियां बरामद हुईं। उसके खिलाफ अनुचित साधन के प्रयोग यानी अनफेयर मीन (यूएफएम) में कार्रवाई की गई। एफएच मेडिकल कालेज के छात्रों का सेंटर विश्वविद्यालय के आईईटी में है।
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में मेडिसिन सेकंड पेपर की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक थी। परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद फैकल्टी के सदस्य छात्र-छात्राओं की जांच कर रहे थे। छात्र के पास स्मार्टफोन और दो नकल की दो पर्चियां मिलीं। आईईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि छात्र से बरामद सामान सील कर दिए गए। कॉपी भी सील कर यूएफएम में कार्रवाई की गई। छात्र को दूसरी कॉपी बचे हुए समय में हल करने के लिए दी गई।
विज्ञापन
- 20 अक्तूबर 2020 को सबसे ज्यादा 10 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से नकल करते पकड़े गए थे।
- 13 मार्च 2021 को 4 छात्र, 27 फरवरी 2022 को 3 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से नकल करते पकड़े गए थे।
- 01 नवंबर 2022 को 2 छात्र जूतों में नकल छिपाकर लाए थे। सचल दल ने निरीक्षण में पकड़ा था।
- 02 मार्च 2023 को 1 छात्र को स्मार्ट फोन व नकल की पर्ची के साथ पकड़ा गया।

एक ही कॉलेज के 20 विद्यार्थी पांच परीक्षाओं में पकड़े गए
एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र एमबीबीएस की परीक्षा में नकल करते हुए लगातार पकड़े जा रहे हैं। वर्ष 2020 से अब तक पांच परीक्षाओं में कॉलेज के 20 छात्र-छात्राएं नकल करते पकड़े जा चुके हैं।