{"_id":"63c585d7ca2e851d8075b775","slug":"mayor-na-news-c-25-1-agr1011-34310-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज मेयर और पार्षदों का कार्यकाल होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज मेयर और पार्षदों का कार्यकाल होगा खत्म
विज्ञापन
मेयर कॉउंसिल ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए दायर की है याचिका
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
नगर निगम के मेयर और पार्षदों के कार्यकाल आज समाप्त हो जाएगा। मेयर नवीन जैन ने कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले तक अधिवेशन कर निगम के प्रस्तावों पर चर्चा की। बुधवार से नगर निगम की कमान नगर आयुक्त के हाथ होगी और कार्यकारिणी के स्थान पर डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन होगा जो निगम के बड़े मामलों पर निर्णय लेगी।
मेयर कॉउंसिल ने दायर की याचिका
आल इंडिया मेयर काउंसिल ने अगले महापौर के चुनाव के तक वर्तमान महापौरों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।आल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष मेयर नवीन जैन ने बताया कि काउंसिल ने नगर निगम अधिनियम की धारा 15(3) को आधार बनाया है। अधिनियम की धारा 15(3) के मुताबिक किसी मेयर का कार्यकाल नए मेयर के चुनाव तक जारी रहेगा। याचिका सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। राज्य सरकार के संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को हो सकती है। सोमवार तक याचिका पर फैसला आने की उम्मीद है।
मेयर चुनाव तक कार्यकाल बढ़ाने की मांग
याचिका के मुताबिक मेयर कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला यदि मेयर काउंसिल के हक में आता है तो प्रदेश के सभी नगर निगमों के मेयरों का कार्यकाल का अगले मेयर के चुनाव तक बढ़ सकता है। महापौरों के साथ-साथ नगर निगम की कार्यकारिणी भी अस्तित्व में आ जाएगी। इन परिस्थितियों में डीएम की अध्यक्षता में बनी कार्यकारिणी निरस्त हो जाएगी।