फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mayor and Municipal Commissioner Pick Up Brooms for Cleanliness Drive in Agra

यूपी: झाड़ू लेकर सड़क पर उतरीं मेयर-नगर आयुक्त, पीएम मोदी के जन्मदिन पर आगरा में चला स्वच्छता अभियान

Fri, 18 Sep 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 10:16 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आगरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत पार्कों, यमुना घाटों और प्रमुख सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त संतोष वैश्य ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं नगर निगम में रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
 

विज्ञापन
Mayor and Municipal Commissioner Pick Up Brooms for Cleanliness Drive in Agra
आगरा में चला स्वच्छता अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के आगाज के साथ बृहस्पतिवार को विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। शहर में पार्कों, यमुना के घाटों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कराई गई। महापौर हेमलता दिवाकर, नगर आयुक्त संतोष वैश्य समेत नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


लोहामंडी जोन में सिकंदरा से कारगिल चौराहे तक चले विशेष सफाई अभियान में महापौर और नगर आयुक्त ने करकुंज रोड पर हिस्सा लिया। उन्होंने सड़क किनारे झाड़ू लगाकर कचरा हटाया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने हाथी घाट और दशहरा घाट पर सफाई की। उन्होंने लोगों को यमुना घाटों को स्वच्छ रखने के लिए शपथ दिलाई। मेयर हेमलता दिवाकर ने बताया कि 17 अक्तूबर तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं नगर निगम सदन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा पार्षदों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन महापौर ने किया। इस दौरान पशु कल्याण अधिकारी अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक वैभव यादव, विनोद इलाहाबादी, नितेश शिवहरे, मनीष चौहान, राकेश साहू, राजू डागौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्केश्वर घाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अलावा दशहरा घाट, सीताराम घाट, पालीवाल पार्क, हाथी घाट, चमरौली में लोकेश्वर और सोमनाथ मंदिर के अलावा दहतोरा धर्मशाला में दीप जलाकर एवं मानव शृंखला बनाकर स्वच्छता की शपथ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed