फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mayawati veterans left BSP even before the announcement of expulsion of Akash Anand from the party

UP: आकाश पर गाज गिरने से कितना नुकसान, पहले ही इन दिग्गजों ने छोड़ी BSP; मायावती के फैसले से पुराने नेता हैरान

Wed, 05 Mar 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 10:14 AM IST
सार

Akash Anand News: बसपा का कभी गढ़ माने जाने वाले आगरा में आकाश आनंद पर लिए गए फैसले से पुराने चेहरे हैरान हैं। हालांकि आकाश के जाने से पहले ही बसपा जमीन पर आ गई है। 
 

विज्ञापन
mayawati veterans left BSP even before the announcement of expulsion of Akash Anand from the party
आकाश आनंद व मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mayawati News: बसपा के युवा चेहरे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा हुई तो बहुजन आंदोलन से जुड़े लोगों को कोई हैरत नहीं हुई। कभी बसपा का गढ़ रहे आगरा में आकाश के जाने से पहले ही बसपा जमीन पर आ गई। पार्टी के पुराने चेहरों में से एक भी अब बसपा का हिस्सा नहीं है। छह विधायकों, तीन एमएलसी और सांसद बसपा में थे, लेकिन अब कोई जनप्रतिनिधि पार्टी का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन


 

बसपा संस्थापक कांशीराम ने कोटली बगीची, देवरी रोड, ग्वालियर रोड और छावनी क्षेत्र के साथ आगरा में साइकिल चलाकर घर-घर बसपा को पहुंचाया। पार्टी ने एक नहीं, बल्कि दो विधानसभा चुनाव में 9 में से 6 विधानसभा सीटें जीती, लेकिन साल 2014 से पार्टी नेताओं के निष्कासन शुरू हो गए। पूर्व विधायक, सांसद पार्टी छोड़ते गए, वहीं संगठन से जुड़े बड़े चेहरों ने भी बसपा छोड़कर दूसरे दलों का दामन थाम लिया। बसपा जिलाध्यक्ष विमल वर्मा का कहना है कि पार्टी में केवल बहनजी ही एकमात्र चेहरा हैं। आकाश आनंद पार्टी का चेहरा नहीं रहे। बसपा ने उन्हें आगे बढ़ाया, लेकिन लोग केवल बहनजी के चेहरे पर ही वोट देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह छोड़ चुके बसपा का दामन
संगठन में सुनील कुमार चित्तौड़, धर्मप्रकाश भारतीय, गोरेलाल, जनप्रतिनिधियों में डॉ. धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, कालीचरण सुमन, छोटेलाल वर्मा, गुटियारी लाल दुबेश, पूर्व मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय, चुनाव लड़ चुके कुंवर चंद वकील, उमेश सैंथियां, शब्बीर अब्बास, रवि भारद्वाज के साथ बसपा के चार जिलाध्यक्षों को निष्कासित किया जा चुका है। बसपा का दामन छोड़ने के बाद 100 से ज्यादा नेताओं ने आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed