फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mauni baba serve food to devotees in Vrindavan Kumbh Mela 2021

वृंदावन कुंभ बैठक: अपने हाथों से टिक्कर बनाकर श्रद्धालु को खिला रहे मौनी और पाठक बाबा

Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
mauni baba serve food to devotees in Vrindavan Kumbh Mela 2021
रोटी बनाते मौनी बाबा - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन कुंभ बैठक चरम पर है। यमुना तट पर चल रहे इस धार्मिक आयोजन में संतों के अद्भुत रूप के श्रद्धालुओं को देखने को मिल रहे हैं। कहीं संत योग कर रहे हैं तो कहीं धूनी रमाए हैं। पुरानी कालीदह आश्रम के शिविर में मौनी बाबा और पाठक बाबा भक्तों को अपने हाथ से टिक्कर खिला रहे हैं। कुंभ शिविर में भक्तों को प्रसाद खिलाने का यह दौर निरंतर चलता है।

विज्ञापन


केशीघाट से यमुना के किनारे कुंभ की ओर आ रहे मार्ग में प्रेमदास पाठक बाबा का छोटा सा शिविर है। यहां भक्तों की हर वक्त बड़ी मौजूदगी नजर आती है। शिविर के मुख्य द्वार के सामने ही मौनी बाबा उर्फ हरिओम भारती महाराज धूनी रमाते नजर आ जाएंगे। शरीर पर भभूत लगी होगी। 
विज्ञापन


देवभूमि उत्तराखंड में भोले बाबा के धाम केदारनाथ से वृंदावन कुंभ में आए हरिओम भारती महाराज पिछले करीब दो वर्ष से मौन साधना कर रहे हैं। वृंदावन कुंभ में मौनी बाबा अपने भक्तों के सवालों के जवाब लिखकर देते हैं। ज्यादा चर्चा नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी बाबा के साथ ही प्रेमदास पाठक बाबा भी साधना करते हैं। भभूत पाठक बाबा की जटाएं शरीर पर नजर आती है। पहले तो पाठक बाबा ब्रज की रस को भक्तों को खाने के लिए देते हैं और फिर ब्रजरज की महिमा भी बताते हैं।

इस शिविर में पहुंचने वाले भक्तों को मौनी बाबा और पाठक बाबा अपने हाथों से बना प्रसाद भी खिला रहे हैं। इसमें धूनी पर बने टिक्कर कुंभ क्षेत्र में संतों के साथ श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताते हैं कि बाबा की जब इच्छा होती है अन्य पदार्थ भी प्रसाद के रूम तैयार कर भक्तों को वितरित कराने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed