फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Matru Vandana Yojana: Special campaign will run from September 1

मातृ वंदना योजना: एक सितंबर से चलेगा विशेष अभियान

Tue, 31 Aug 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Matru Vandana Yojana: Special campaign will run from September 1
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग एक सितंबर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का आयोजन करेगा। इस सप्ताह को एक उत्सव का आयोजन होगा। इसके तहत सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसकी थीम ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ निर्धारित की गयी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कहा है कि सप्ताह के दौरान सभी पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ देने पर जोर दिया जाएगा । इसके अलावा कोविड टीकाकरण के प्रति गर्भवती को विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा ।
विज्ञापन

अपर चिकित्सा अधिकारी व नोडल एसपी सिंह ने बताया कि मातृ वंदना सप्ताह के दौरान ब्लॉक पर मां-बच्चे एवं गर्भवती के लिए सेल्फी कार्नर बनाया जाए। मां एवं प्रथम शिशु अथवा गर्भवती की सेल्फी सोशल मीडिया जैसे-ट्विटर व व्हाट्सएप पर जनपद, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपलोड की जाए ताकि चयनित फोटो को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदर्शित किया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र राठौर ने बताया कि पंजीकरण के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं । प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने और गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर धात्री महिला को तीसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed