फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura women protest over drinking water shortage

पानी को लेकर मचा हाहाकार, बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं महिलाएं

Thu, 10 May 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 10 May 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
mathura women protest over drinking water shortage
बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में 25 दिनों से पीने के पानी को तरस रहीं महिलाओं ने गुरुवार को मंडी रामदास रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे के जाम के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस के दबाव में उन्होंने जाम खोला।
विज्ञापन


गली रावलिया में 25 दिन से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसे लेकर तीन दिन पूर्व स्थानीय पार्षद मीरा अग्रवाल से भी मिले। समस्या का समाधान न होने पर गुस्साएं स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने के बाद गोविंदनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को को हटाया। 

स्थानीय निवासी बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि पार्षद द्वारा जब समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो हमें जाम लगाना पड़ा। पुलिस ने उन्हें सोमवार तक पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed