फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura will change after becoming nagar nigam

नगर निगम के बाद ऐसे बदलेगी मथुरा की सूरत

Tue, 09 May 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 09 May 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
mathura will change after becoming nagar nigam
नक्‍शा - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम बनाए गए मथुरा को पांच साल के भीतर 500 करोड़ का बजट मिलेगा। 100 करोड़ रुपया इसी साल में जारी होगा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा- वृंदावन के विकास में पैसे की कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास की योजनाओं का जल्द ही खाका तैयार किया जाएगा। सड़कें, नालियां, लाइटिंग, बिजली और नगर निगम की सीमा में शामिल होने वाले गांवों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका को नगर निगम बनने के साथ ही कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। नया भवन बनाया जाएगा। पचास से भी ज्यादा पदों का सृजन किया जाएगा। पांच साल के भीतर विकास के लिए 500 करोड़ रुपया मिलेगा। इसी वर्ष में 100 करोड़ का बजट जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शासन ने नगर निगम की घोषणा के साथ ही मथुरा के विकास का प्रस्तावित बजट तय कर लिया है। मथुरा को तीर्थस्थल भी घोषित किया जाना है लिहाजा यमुना के किनारे आकर्षक घाट तैयार होंगे। मथुरा से वृंदावन तक मेट्रो की तर्ज पर ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा। मथुरा में आने वाले कृष्ण भक्तों के ठहराव के लिए भी सरकारी व्यवस्था की जाएगी। गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ये होगा

mathura will change after becoming nagar nigam
यमुना के घाटों पर स्नान - फोटो : अमर उजाला
- नगर आयुक्त की तैनाती होगी

- अपर नगर आयुक्त पोस्ट किए जाएंगे

- अधिशासी अभियंताओं की तैनाती होगी

- जूनियर इंजीनियरों की फौज खड़ी होगी

- पथ प्रकाश व्यवस्था का अलग विभाग होगा

- जलकल विभाग का उच्चीकरण किया जाएगा

- अतिक्रमण हटाने को पूरी टीम तैनात होगी

- गृहकर और जलकर वसूली के लिए टीमें बनेंगी

- नगर निगम में शामिल 51 गांवों का विकास होगा

- यमुना के किनारे आकर्षक घाट बनाए जाएंगे

- मथुरा को तीर्थस्थल घोषित किया जाएगा

167 किमी में फैला है मथुरा-वृंदावन नगर निगम

mathura will change after becoming nagar nigam
mathura - फोटो : amar ujala
मथुरा-वृंदावन नगर निगम 167 किलोमीटर के दायरे में फैला होगा। 6.25 लाख की आबादी आती है निगम के दायरे में। इसमें मथुरा पालिका की आबादी 5,63,691 है, जिसमें नए 51 गांवों की आबादी 2.23 लाख भी शामिल है। इसके अलावा वृंदावन नगर पालिका क्षेत्र की आबादी 63,117 भी इसी का हिस्सा है। इस तरह मथुरा-वृंदावन 6,25,808 आबादी वाला नगर निगम हो गया है। 

क्षेत्रफल के मामले में नया नगर निगम 16529.075 हेक्टेयर में है। इसमें मथुरा का क्षेत्रफल 16146.931 हेक्टेयर और वृंदावन नगर पालिका का क्षेत्रफल हिस्सा बना है। वृंदावन में 1.20 लाख मकान मौजूद हैं, जिसमें मथुरा पालिका क्षेत्र में स्थित एक लाख भवन हैं।

करीब एक दशक से भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली को नगर निगम का दर्जा दिए जाने की पहल हो रही थी। अखिलेश सरकार में इसका प्रस्ताव तीन बार शासन को भेजा गया। गोवर्धन आगमन के दौरान तो उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी थी, लेकिन स्थानीय अंतर विरोध के चलते अखिलेश सरकार ने कदम पीछे खींच लिए। डेढ़ माह पहले सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी इच्छा जता दी। छठवीं कैबिनेट में इसे मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed