{"_id":"631b0c461cdade2318023147","slug":"mathura-vrindavan-train-service-passengers-will-get-down-from-the-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Vrindavan Train: सात मीटर ऊंची ट्रेन की लिफ्ट से नीचे उतरेंगे यात्री, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Vrindavan Train: सात मीटर ऊंची ट्रेन की लिफ्ट से नीचे उतरेंगे यात्री, मिलेंगी ये सुविधाएं
Fri, 09 Sep 2022 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 03:19 PM IST
सार
रेलवे की गति शक्ति यूनिट के डिप्टी चीफ इंजीनियर होतम सिंह ने बताया कि मसानी पर बनने वाले रेलवे स्टॉपेज और भी बेहतर होंगे। जिसका कारण यहां पर दोनों ट्रेन एक-दूसरे को क्रॉस करेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में अभी तक एसी बस में बैठकर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तगणों को अब ट्रेन में भी तपती दोपहरी में ठंडक का अहसास हो सकेगा। ब्राड गेज लाइन तैयार होने पर मथुरा-वृंदावन के बीच चलने वाली पांच डिब्बों की दो ट्रेन पूरी तरह से एसी युक्त होंगी। इतना ही नहीं श्रद्धालुगण इस ट्रेन में जमीन से करीब सात मीटर ऊंचाई पर दौड़ेंगे। रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं को नीचे उतारने के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएंगी।
मथुरा-वृंदावन के बीच चलाई जाने वाली यह दो ट्रेन मात्र पांच डिब्बों की होंगी। मथुरा शहर के बीच में से ट्रेन के गुजरते समय शहर की यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए रेलवे द्वारा जंक्शन से ही ट्रेन का आधार काफी ऊंचाई से लिया गया है। यह ऊंचाई करीब 7 मीटर होगी। स्टॉपेज पर यात्रियों को नीचे उतारने के लिए रेलवे द्वारा सीढ़ी व लिफ्ट लगाई जाएंगी। इन सीढ़ियों से स्टॉपेज पर उतरकर यात्री शहर के बीच में प्रवेश कर सकेगा। शहर में स्टेट बैंक चौराहे के निकट, शिवताल कुंड नये बस स्टेंड के पीछे तथा मसानी क्षेत्र में स्टॉपेज होगा।

मसानी पर दो ट्रेनें करेंगी एक-दूसरे को क्रॉस
रेलवे की गति शक्ति यूनिट के डिप्टी चीफ इंजीनियर होतम सिंह ने बताया कि मसानी पर बनने वाले रेलवे स्टॉपेज और भी बेहतर होंगे। जिसका कारण यहां पर दोनों ट्रेन एक-दूसरे को क्रॉस करेंगी। जिसके चलते कुछ देर के लिए ट्रेन यहां पर रुकेंगी भी। एक-दूसरे को क्रॉस करने वाली इन ट्रेनों में एक ट्रेन मथुरा से वृंदावन जाएगी, तो दूसरी ट्रेन वृंदावन से मथुरा को आएगी।
विज्ञापन