फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Vandalism by entering the shop, dragging the shopkeeper on the road and thrashed

मथुरा: दुुकान में घुसकर तोड़फोड़, दुकानदार को सड़क पर खींचकर पीटा

Sat, 14 Aug 2021 07:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Vandalism by entering the shop, dragging the shopkeeper on the road and thrashed
कोसीकलां (मथुरा)। फरैटी बाजार में पड़ोस की दुकान पर रहने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेयर सैलून संचालक की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। युवकों ने दुकानदार को सड़क पर खींचकर जमकर मारपीट की। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित ने दो नामजदों समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाद दुकान के सामने खड़ी बाइक हटाने की कहने पर हुआ था।
विज्ञापन

देवनगर निवासी देवेंद्र की फरैटी बाजार में हेयर सैलून की दुकान है। उसकी दुकान के सामने चमन मंगला की कपडे़ की दुकान है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम को दुकान पर काम करने वाला पैगांव निवासी कल्लू का बाइक खड़ी करने को लेकर देवेंद्र से विवाद हो गया। कल्लू देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन

देर रात कल्लू दुकान स्वामी के पुत्र चमन मंगला एवं पांच अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर आए और उसे दुकान से खींचकर सड़क पर ले आए। लात, घूंसों, लाठी, डंडो तथा लोहे की सरिया से मारपीट कर गल्ले तथा देवेंद्र की जेब में रखे रुपये छीन लिए। मारपीट में देवेंद्र के हाथ की उंगली टूट गई और सिर में गहारी चोट आई। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर दो नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को लॉकअप में बिठाया
शनिवार की दोपहर में पुलिस ने पीड़ित को लॉकअप मे बंद कर दिया। जैसे ही मामले की जानकारी पीड़ित के परिजनों को हुई तो वह आक्रोशित हो गए। परिजनों ने एसएसपी को मामले से अवगत कराया तब पीड़ित को छोड़कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed