{"_id":"60b0fb1f8ebc3e7fd658f36d","slug":"mathura-two-kilograms-of-plastic-glass-seized-and-returned-kosi-news-agr4935379200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दो किलोग्राम प्लास्टिक के गिलास जब्त कर लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दो किलोग्राम प्लास्टिक के गिलास जब्त कर लौटाए
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक और खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। नंदगांव रोड पर पुल के समीप गन्ने का रस बेचने वाली मशीनों से दो किलोग्राम गिलास बरामद किए गए, लेकिन चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
नगर पालिका परिषद चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने नंदगांव रोड से सात गन्ने की रस बेचने वाली मशीन के संचालकों से दो किलोग्राम प्लास्टिक के गिलास जब्त कर लिए। चेयरमैन ने मशीन संचालकों से साफ-सफाई रखने के निर्देश देकर गिलास लौटा दिए। इसके अलावा टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैग एवं ग्लास का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक भी किया गया। टीम में स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुुमार, आरआई प्रवेश कुमार, तेजपाल सिंह आदि थे।
नगर में स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग अभी भी सड़क किनारे कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं, साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की जा रही है। -नरेंद्र गुर्जर, चेयरमैन, कोसीकलां।