फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Two caught including a truck filled with betel nut worth Rs 30 lakh

मथुरा: 30 लाख रुपये की सुपारी से भरे ट्रक समेत दो पकड़े

Wed, 26 May 2021 07:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two caught including a truck filled with betel nut worth Rs 30 lakh
कोसीकलां (मथुरा)। 60 लाख रुपये की सुपारी गायब होने के मामले ट्रक चालक एवं स्वामी को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर छाता शुगर मिल परिसर से 127 बोरी सुपारी, खाली ट्रक एवं तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल की है। आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

8 मई को गुवाहाटी, असम से एक ट्रक में 254 कट्टे सुपारी लोड कर नोएडा के लिए निकले ट्रक चालक एवं एक अन्य युवक कोसी से सुपारी भरे ट्रक को लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर खुलासे को टीम लगा दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि बुधवार को ईदगाह तिराहे से शौकत पुत्र कल्लू निवासी धानौता थाना सीकरी भरतपुर राज. एवं ट्रक स्वामी योगेश पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी सेक्टर 38 गुरुग्राम को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल, ट्रक लूटे गए 254 बोरी सुपारी से 127 बोरी बरामद की हैं।
विज्ञापन

ट्रक चालक शौकत अली ने बताया कि पूर्व नियोजित योजना के तहत 8 मई को वह एवं ट्रक स्वामी योगेश कुमार गुवाहाटी से 254 बोरी सुपारी नोएडा के लिए लेकर चले। इसी बीच सीकरी में उसका भाई रफीक व याहया मिल गए। जिन्हें उन्होंने ट्रक में बैठा लिया और योजना के तहत ट्रक स्वामी योगेश को याहया के गांव पल्ला में एक मकान में बंधक बना लिया और ट्रक को रफीक, फरीद व याहया ने ब्रोकर राजेश के माध्यम से दिल्ली ले जाकर आकाश गोयल को 127 बोरी सुपारी बेच दी। शेष 127 बोरी को शेरखान के कहने पर बंद पड़ी छाता शुगर मिल में छिपा दिया। शेरखान गांव बिशंभरा थाना शेरगढ़ का रहने वाला है जो वर्तमान में भरतपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed