फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Tobacco acts like slow poison: Goyal

मथुरा: धीमे विष की तरह कार्य करता है तंबाकू: गोयल

Mon, 31 May 2021 08:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tobacco acts like slow poison: Goyal
वृंदावन (मथुरा)। तंबाकू हमारे जीवन में धीमे विष की तरह कार्य करता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम तंबाकू व उससे जुड़े समस्त व्यसनों को छोड़कर अपने तो स्वास्थ्य को ठीक करें ही साथ ही दूसरों को भी स्वस्थ रखने में सहभागी बनें। उक्त विचार रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरिटेज द्वारा धूम्रपान रोधी दिवस पर आयोजित संक्षिप्त संगोष्ठी में अध्यक्ष आरसी गोयल ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित संगोष्ठी में एडीजी अनूप शर्मा ने कहा कि धूम्रपान करने वाला एक व्यक्ति जहां अपने शरीर को तो नुकसान पहुंचता है वहीं अपने आसपास आने वाले व्यक्ति को भी संक्रमित करता है। अनूप शर्मा ने कहा कि आज कोविड के इस समय में अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखना आवश्यक है। मंडल अधिकारी नवीन चौधरी ने कहा कि तंबाकू से कैंसर होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। देश में तंबाकू के अत्यधिक सेवन से कैंसर के केस बहुतायत में जा रहे हैं। हमको इस विषय में सोचने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जुगल किशोर शर्मा, डॉ. गिरधारी अग्रवाल, विष्णुदान शर्मा, भरत शर्मा, अतुल गोयल, देवेंद्र शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सचिव मुकुल वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed