{"_id":"60eafcff8ebc3ef9fe5a16cd","slug":"mathura-the-atmosphere-of-kotwali-remained-hot-throughout-the-day-vrindavan-news-agr499358063","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दिन भर गर्माए रहा कोतवाली का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दिन भर गर्माए रहा कोतवाली का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन कोतवाली में रविवार को दिन भर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। एसपी सिटी और सीओ सदर यहां डेरा जमाए रहे। घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार दो समुदाय के युवक-युवती को पुलिस ने अलग-अलग सुपुर्दगी में दिया। यह वही युवक-युवती हैं, जिन्हें वृंदावन पुलिस प्रयागराज से पकड़कर लाई थी। जिन्हें लेने के लिए दो दिन से किसी का भी परिजन कोतवाली नहीं पहुंचा था।
शनिवार की पंचायत के बाद रविवार को ग्रामीणों का वृंदावन कोतवाली पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की भी सक्रियता होने लगी थी। इसे देखते हुए एसपी सिटी एसपी सिंह और सीओ सदर गौरव त्रिपाठी भी कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवती और युवक से अलग-अलग मुलाकात की। उन्हें समझाया गया। यह दौर कई घंटे तक चला।
आखिरकार युवक-युवती की सहमति के बाद दोनों की अलग-अलग सुपुर्दगी की गई। युवक को पूर्व प्रधान और कुछ अन्य लोग स्कॉर्पियो में लेकर गए। जबकि युवती को उसके रिश्तेदारों के साथ कार से भेजा गया। गौरतलब रहे कि पांच जुलाई को युवती मां के साथ वृंदावन में परिक्रमा देने आई थी। जहां रमणरेती चौकी क्षेत्र से अचानक लापता हो गई। मामले में युवती के पिता ने गांव के ही समुदाय विशेष के युवक को नामजद किया। इसमें युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाना और अपहरण करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
6 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वृंदावन पुलिस ने 8 जुलाई की शाम आरोपी युवक और युवती को प्रयागराज से बरामद किया। युवती बालिग होने के साथ मर्जी से जाने की बात स्वीकार की थी। लेकिन मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सतर्कता से काम लिया और रविवार को दोनों की अलग-अलग सुपुर्दगी दी गई।