फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Tension prevails in Tumoula after Gotaskar's death

मथुरा: गोतस्कर की मौत के बाद तूमौला में तनावपूर्ण शांति

Sat, 05 Jun 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tension prevails in Tumoula after Gotaskar's death
कोसीकलां (मथुरा)। गोतस्करों और ग्रामीणों की भिड़ंत में एक गोतस्कर की मौत के बाद शनिवार को गांव तूमौला में तनावपूर्ण शांति रही। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस फरार गोतस्कर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह चार बजे कुछ गोतस्कर टाटा-407 में छह गोवंश लादकर ले जा रहे थे। गांव तूमौला के पास ग्रामीणों से गोतस्करों की भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा किया तो इस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में शेरा (50) पुत्र हजारी निवासी रोहंदा, अरनिया (बुलंदशहर) की पेट में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि अनीस, रहमान, शहजाद, सोनू और टीटू गोली लगने और मारपीट में घायल हो गए। शेरा के शव को लेने के लिए परिजन शुक्रवार की देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शव को साथ ले गए।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने शाम को गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और घटना के चश्मदीद से वार्ता कर हकीकत जानने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण कुछ बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना में मृत शेरा एवं घायल साथियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed