फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura scandal on BJP's election hoardings

भाजपा के चुनावी होर्डिंगों पर छाया मथुरा कांड

Sat, 18 Jun 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 18 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mathura scandal on BJP's election hoardings
भाजपा के चुनावी होर्डिंगों पर छाया मथुरा कांड - फोटो : Amar Ujala
कार्टून के माध्यम से सपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मथुरा के जवाहर बाग कांड को चुनावी मुद्दा बनाए जाने की सहमति के बाद इसे कैश करना शुरू कर दिया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए सपा के खिलाफ ये बड़ा मुद्दा होगा। इसके लिए पार्टी ने मथुरा कांड को आधार बनाकर प्रदेशभर में सपा के गुंडाराज और भ्रष्टाचार पर निशाना साधा है। इसके होर्डिंग लगाए गए हैं।

बता दें कि कानपुर और कासगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा का जवाहर बाग कांड उठाकर साफ कर दिया था कि आने वाले चुनाव में सपा के खिलाफ यह मुख्य मुद्दा में से एक होगा। इसी के तहत इस इलाहाबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रखा गया है। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी ने अब प्रदेशभर में मथुरा कांड को हाईलाइट करते हुए होर्डिंग लगाना शुरू कर दिया है। इसमें कार्टून के माध्यम से सपा सरकार के मंत्रियों द्वारा गुंडों को दिए जा रहे संरक्षण पर भी निशाना साधा है। अपने शहर में भी तमाम जगहों पर ये होर्डिंग लगाए गए हैं। हालांकि सपा ने इस पर एतराज जताया है। शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन ने कहा कि भाजपा इस तरह के होर्डिंग लगाकर न सिर्फ सपा सरकार को बदनाम कर रही है बल्कि जनता को भी गुमराह कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed