फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura's Army Jawan Vikram Singh Adhana Martyr in Terror Attack

रात नौ बजे फोन कर पूछा मासूम बेटे का हाल, तीन घंटे बाद आ गई पिता के शहादत की खबर

Tue, 29 May 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 29 May 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Mathura's Army Jawan Vikram Singh Adhana Martyr in Terror Attack
शहीद विक्रम सिंह अधाना- फाइल फोटो
देश की हिफाजत के लिए सरहद पर तैनात मथुरा का एक और बेटा शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने रविवार देर रात सेना के 50 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमला किया। 
विज्ञापन


हमले में मथुरा की छाता तहसील के गांव लाड़पुर निवासी सेना के जवान विक्रम सिंह अधाना शहीद हो गए। वहीं एक नागरिक की भी मौत हो गई। विक्रम के शहीद होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


परिवार वालों का बुरा हाल था। गांव वाले ढांढस बंधाते, लेकिन जिसका बेटा चला जाए उसे भला कौन संभाल सकता है। विक्रम सिंह दो महीने की छुट्टी लेकर गांव आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं वापस आऊंगा...'

Mathura's Army Jawan Vikram Singh Adhana Martyr in Terror Attack
रोते बिखलते परिजन - फोटो : अमर उजाला
छुट्टी बिताने के बाद 13 मई को पुलवामा के लिए निकले थे। जाते वक्त घर वालों से कहकर गए कि जल्द ही वापस आऊंगा। लेकिन कौन जानता था कि विक्रम सिंह अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। 

विक्रम सिंह ने रविवार की रात को करीब सवा नौ बजे पिता बलराम और भाई से बात की थी। दरअसल पिछले कुछ दिनों से विक्रम के दो वर्षीय बेटे वंश की तबीयत खराब चल रही थी। 

पिता ने उसका हाल पूछा था। कहा था कि उसका ख्याल रखें। छोटे भाई से भी बात की थी। सभी का हालचाल पूछा था। इसके बाद रात 12 बजे उनकी शहादत की खबर आई गई।    

पुलवामा में आतंकियों से लड़ते हुए विक्रम के पैर में गोली लगी थी। उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed