फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura refinery increased LPG production in lockdwon

लॉकडाउन में बढ़ी सिलिंडर की मांग, मथुरा रिफाइनरी ने बढ़ाया एलपीजी का उत्पादन

Thu, 02 Apr 2020 04:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Mathura refinery increased LPG production in lockdwon
सिलिंडर
लॉकडाउन में एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन ऑयल की मथुरा रिफाइनरी ने एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया है। पेट्रोल और डीजल का भी रिफाइनरी में पर्याप्त भंडार है।
विज्ञापन

 
यह जानकारी देते हुए रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि रिफाइनरी के अधिकारी व कर्मचारी कोरोना वायरस के इस संकट में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


रिफाइनरी में 24 घंटे कार्य चल रहा है। लॉकडाउन के बाद लोग घरों में ही हैं। इस कारण पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आई है, लेकिन घरेलू सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते मथुरा रिफाइनरी ने एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया गया है। रिफाइनरी इस समय बीएस 6 पेट्रोल और डीजल बना रही है, जिसका पर्याप्त भंडार है। 

कार्यकारी निदेशक ने बताया कि रिफाइनरी में अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदा कर्मियों की सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना को देखते हुए पूरी एहतियात बरती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed