{"_id":"6140ad3c8ebc3ebd4c1015c7","slug":"mathura-rasleela-took-place-in-the-shri-banke-bihari-temple-complex-vrindavan-news-agr5075380172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्रीबांकेबिहारी मंदिर परिसर में हुई रासलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्रीबांकेबिहारी मंदिर परिसर में हुई रासलीला
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थत श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रांगण में राधा अष्टमी के अवसर पर रासलीला करते रा?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। राधाष्टमी पर्व पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सदियों पुरानी रासलीला परंपरा का निर्वहन हुआ। रासलीला को देखने के लिए मंदिर सेवायतों के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी रही।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में राधाष्टमी के पावन पर्व पर होने वाली रासलीला का आयोजन दोपहर को स्वामी लेखराज शास्त्री के निर्देशन में किया गया। इस लीला में भगवान कृष्ण अपनी मां यशोदा से सगाई कराने की मांग करते हैं और मां यशोदा पर दबाव बनाते हैं कि वे उनका विवाह कराएं। इस रासलीला को देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर मंदिर सेवायत अटल बिहारी गोस्वामी, मयंक गोस्वामी बंटू महाराज उपस्थित रहे।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
राधाष्टमी के पर्व पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ रही। सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।