{"_id":"61e95b63f76eaf06ac3820a9","slug":"mathura-police-raid-at-illegal-weapon-factory-arrestsed-one-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की शह पर गोरखधंधा: गोवर्धन में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, बड़ी मात्रा में कारतूस और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की शह पर गोरखधंधा: गोवर्धन में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, बड़ी मात्रा में कारतूस और हथियार बरामद
Fri, 21 Jan 2022 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:05 AM IST
सार
दौलतपुर में बीट दरोगा की मिलीभगत से चल रही थी अवैध हथियार की फैक्टरी।
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्टरी की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में विधानसभा चुनाव से पहले गोवर्धन थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दरोगा की संलिप्तता
गांव दौलतपुर में बीट दरोगा की संलिप्तता से अवैध शस्त्र फैक्टरी काफी समय से चल रही थी। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर ऐसे लोगों पर निगरानी के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को पुलिस डीग मार्ग पर तलाशी अभियान चला रही थी, उसी दौरान सूचना मिली कि दौलतपुर में अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही है। थानाध्यक्ष, फोर्स के साथ दौलतपुर पहुंचे। वहां संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी पर छापा मारकर आठ तमंचा, चार बंदूक, 17 कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण, बरमा, आरी, ब्लेड, हथौड़ी, रेती, स्प्रिंग, कैंची, पेशकश, वेल्डिंग मशीन आदि सामान बरामद कर फैक्टरी संचालक साहुन निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सहयोगी ताहिर निवासी दौलतपुर मौके से फरार हो गया। सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दौलतपुर में अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन