फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police arrest six speculator

यहां मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के मैच पर लग रहा था सट्टा, पकड़े गए इतने सट्टेबाज

Thu, 26 Apr 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 26 Apr 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
mathura police arrest six speculator
demo pic
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते छह सटोरिये हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने 13 हजार की नकदी और छह मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मथुरा जिले के कोतवाली पुलिस ने घीयामंडी में सब्जी की दुकान पर छापामार क्रिकेट मैच पर लगाए जा रहे सट्टे का खुलासा किया है। 
मंगलवार की देररात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि घीयामंडी में वसीम की सब्जी की दुकान में आईपीएल मैच पर सट्टा खेला जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर छह सटोरियों को दबोच लिया। 
विज्ञापन

पकड़े गए मनोहपुरा सिलेटर हाउस निवासी जाहिद, भूतेश्वर के नवनीत नगर निवासी आकिल, इस्लामियां इंटर कालेज के सामने निवासी शाकिर पुत्र, मनोहरपुरा पानी की टंकी निवासी साजिद, भूतेश्वर के बाग काजियान निवासी नकीम, कोतवाली के कट्टीखाना निवासी अशरफ हैं। 

एसएसआई विनय भारद्वाज ने बताया कि इनके कब्जे से 13 हजार रुपये और छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन सभी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed