फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Officers traveled to Vrindavan in electric bus and tested the arrangements

मथुरा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू: अफसरों ने वृंदावन तक सफर कर परखीं व्यवस्थाएं, दिया यह संदेश

Thu, 24 Feb 2022 07:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 07:42 PM IST
सार

मथुरा-वृंदावन में 12 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। गुरुवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और नगर आयुक्त अनुनय झा ने इलेक्ट्रिक बस में वृंदावन तक का सफर किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही ये बसें बरसाना, गोवर्धन, बलदेव तीर्थ स्थलों पर भी चलेंगी। 

विज्ञापन
Mathura Officers traveled to Vrindavan in electric bus and tested the arrangements
मथुरा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में श्रीबाबा आश्रम से लो-फ्लोर बस (इलेक्ट्रिक बस) में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और नगर आयुक्त अनुनय झा ने  गुरुवार को वृंदावन तक का सफर किया। दोनों अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बस में सफर कर व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही प्रदूषण रहित सुरक्षित सफर करने का लोगों को संदेश दिया। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि इन बसों में सफर करने वाला सुरक्षित रहेगा, वहीं प्रदूषण भी नहीं फैलेगा। फिलहाल मथुरा को 25 बसें मिल चुकी हैं। जल्द ही 25 बसें और भी मिलेंगी। इनमें से अभी तक 12 बसों का संचालन किया गया है। जल्द ही 13 बसों को बरसाना गोवर्धन, बलदेव आदि तीर्थ स्थलों पर संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन

बस में महिला सुरक्षा के लिए लगा पैनिक बटन 

लो फ्लोर बसों में एसओएस (सेव अवर सोल) का बटन लगाया गया है। बस में महिला से छेड़छाड़ या फिर अभद्रता करने पर इस बटन को दबाने के बाद यह जानकारी सीसीसी (कंट्रोल कमांड सेंटर) पर जाएगी। इसके परिवहन निगम के अफसरों की सूचना पर तत्काल पुलिस हरकत में आएगी। ऐसा करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए जल्द ही कंट्रोल रूम भी तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mathura Officers traveled to Vrindavan in electric bus and tested the arrangements
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और नगर आयुक्त अनुनय झा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बस में पांच कैमरे भी लगाए गए हैं। इन बसों में सवारी करने वालों पर पूरी निगाह रखी जाएगी। दो फायर सिलिंडर के अलावा फर्स्ट एड बॉक्स भी बस में है। 29 सीटर बस में दो सीटें दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा एक सीट चालक के लिए है। बस में मोबाइल चार्ज करने के प्वाइंट भी लगाए गए हैं। प्रदूषण रहित वातानुकूलित बस एक बार चार्ज करने पर 120 किमी तक दौड़ सकती है। 

लो-फ्लोर बस में ही रहेगा सुरक्षित सफर

चित्रकूट के रहने वाले बीएड के छात्र वशुनाथ तिवारी ने बताया कि पहली बार लो-फ्लोर बस में श्रीजी बाबा से लेकर वृंदावन तक का सफर कर रहा हूं। आरामदायक बस है। इससे सुरक्षित सफर हो सकेगा। वृंदावन की खुशबू शुक्ला ने बताया कि लो-फ्लोर बस में सफर करना अच्छा लग रहा है। टेंपो में सफर करने में भीड़ होती है। इस बस में सफर करने से सुविधा भी मिल रही है।

बसों की सौगात मिलना सुखद भरा

मसानी चौराहा निवासी रामसेवक चतुर्वेदी ने कहा कि मथुरा-वृंदावन के लोगों को लो-फ्लोर बस की सौगात देकर काफी अच्छा किया गया है। इसमें सफर करके सुरक्षित अपने गंतव्य तक व्यक्ति पहुंचेगा।

    
मार्ग का नाम  संचालित बसों की संख्या
वृंदावन से राया 4 बसें
वृंदावन से रिफाइनरी 4 बसें
वृंदावन-प्रेम मंदिर-भूतेश्वर 4 बसें
वृंदावन-जन्मभूमि-   1 बस

बसों का किमी के मुताबिक किराया

किमी किराया (रुपये में)
0-03   5
03-06   10
06-10   15
10-14  22
19-24  35
24-30   40
30-36  45
36-42  50

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed