फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Now the condition of Govind Dev temple will improve

मथुरा: अब सुधरेगी गोविंद देव मंदिर की दशा

Mon, 07 Jun 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Now the condition of Govind Dev temple will improve
वृंदावन (मथुरा)। श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार मंदिर गोविंद देव को बदहाली से निजात दिलाने की पहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की जा रही है। सोमवार को मंडलीय अधीक्षण पुरातत्व विद के नेतृत्व में पुरातत्व इंजीनियरों की टीम ने मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान जयपुर राजघराने के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वृंदावन के वर्तमान स्वरूप में सबसे प्राचीन भवनों में मंदिर गोविंददेव और मदनमोहन शामिल हैं। यह दोनों ही प्राचीन मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन हैं। इसके बावजूद इन दोनों प्राचीन मंदिरों के भवनों की स्थिति बेहद खराब है। आए दिन पत्थर मंदिर भवन से टूटकर गिरते रहते हैं। बेजोड़ वास्तुकला का नमूना होने के बाद भी बाहरी पर्यटकों ने यहां जाना छोड़ दिया है। बहुत कम ही श्रद्धालु गोविंद देव और मदन मोहन मंदिर जाते हैं।
विज्ञापन

अब इस स्थिति से गोविंददेव मंदिर को निकालने के लिए एएसआई की टीम यहां काम करने जा रही है। अधीक्षण पुरातत्व विद बसंत लाल स्वर्णकार ने पुरातत्व इंजीनियरों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधीक्षण पुरातत्व विद बसंत लाल स्वर्णकार ने बताया कि जल्द ही इस प्राचीन भवन की मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। कुछ सौंदर्यीकरण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण के लिए राज्य की एजेंसी जिम्मेदार
गोविंददेव मंदिर के निरीक्षण को आए अधीक्षण पुरातत्व विद बसंत लाल स्वर्णकार ने बताया कि पुरातत्व महत्व की इमारतों के आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे निर्माण के लिए राज्य की इकाई जिम्मेदार हैं। उनके विभाग द्वारा समय-समय पर इसकी जानकारी पुलिस और प्राधिकरण को दी जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed