फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura news,up news,sadhvi ritambhara,UP governor,UP governor anandiben patel

वात्सल्य ग्राम पहुंची आनंदीबेन पटेल, साध्वी ऋतंभरा से की मुलाकात

Tue, 23 Feb 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
mathura news,up news,sadhvi ritambhara,UP governor,UP governor anandiben patel
मथुरा : बच्चों को पुस्तक वितरित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आईं प्रदेश की राज्यपाल अनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाम वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम पहुंचीं। यहां उन्होंने साध्वी ऋतंभरा से अनौपचारिक भेंट की। साथ ही गोकुलम की छात्राओं से भी मुलाकात की। वात्सल्य ग्राम पहुंचने पर समविद गुरुकुलम की छात्राओं ने घोष द्वारा राज्यपाल आनंदीवेन पटेल का स्वागत किया। राज्यपाल ने छात्राओं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

साथ ही सरस्वती पूजन किया। इस दौरान छात्राओं ने कविता पाठ किया। राज्यपाल ने उनकी शिक्षा की जानकारी ली। छोटे-छोटे बच्चों को दुलार किया। राज्यपाल ने यहां स्थापित सामाजिक प्रकल्प और वात्सल्य ग्राम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हुए कहा कि वात्सल्य ग्राम समाज सेवा का प्रकल्प है। साध्वी ऋतंभरा समाज की दृष्टि से बहुत बड़ा कार्य कर रहीं हैं। साध्वी ऋतंभरा ने शॉल और बुके देकर राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर संजय भइया, साध्वी सत्यप्रिया, स्वामी सत्य शील, अशोक सरीन, प्रमोद गर्ग कसेरे, महेश खंडेलवाल, सुमन लता, सीता परमानंद, शिशुपाल सिंह, आस्था भारद्वाज, रवि मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed