{"_id":"5ee76e648ebc3e4316320e85","slug":"mathura-news-trader-test-positive-for-covid-in-govardhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन में दिल्ली से लौटा व्यापारी कोरोना संक्रमित, हाथी दरवाजा क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन में दिल्ली से लौटा व्यापारी कोरोना संक्रमित, हाथी दरवाजा क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित
Tue, 16 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन में परिवार के साथ दिल्ली से लौटा 34 वर्षीय व्यापारी कोरोना संक्रमित निकला। रविवार रात उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमित युवक को एंबुलेंस से संस्कृति विश्वविद्यालय में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित व्यापारी के परिजनों के भी सैंपल जांच को भेजे है। रिपोर्ट आने तक सभी को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से आए व्यापारी व उसके छोटे भाई की सैंपलिंग जांच के लिए भेजी थी। एक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अन्य परिवारीजनों को क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
दसविसा क्षेत्र में बाहर से आए दो लोगों की सैंपलिंग की गई है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि 250 मीटर एरिया को सील किया गया है। नगर पंचायत की ओर से सामान भेजने की व्यवस्था की गई है।
गोवर्धन क्षेत्र में बने तीन हॉटस्पॉट
कस्बा में बरसाना रोड निवासी वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पहले से ही एक एरिया हॉटस्पॉट कर सील किया है। रविवार को बड़ा बाजार हाथी दरवाजा पर युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिक्रमा क्षेत्र का एरिया भी सील हो गया है।
स्थानीय लोग मानसी गंगा की परिक्रमा करने लगे थे। अब बाजार क्षेत्र से लगे परिक्रमा मार्ग को भी बंद कर दिया है। गांव अड़ींग में वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हॉटस्पॉट कर सील लगी है।