फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura News Regional and State Campaigners Tasked with Implementing RSS Agenda on Ground

UP: संघ के एजेंडे को धरातल पर उतारने के लिए इन्हें मिला जिम्मा... महान विभूतियों के बारे में बताएंगे स्वयंसेवक

Mon, 28 Oct 2024 02:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Oct 2024 02:33 PM IST
सार

संघ के एजेंडे को धरातल पर उतारने के लिए क्षेत्र और प्रांत प्रचारकों को जिम्मा मिल गया है। ये घर-घर जाकर संघ की अलख जाएंगे। सोमवार को अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हो गई।

विज्ञापन
Mathura News Regional and State Campaigners Tasked with Implementing RSS Agenda on Ground
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा कस्बा फरह के परखम में आरएसएस का 10 दिवसीय शिविर रविवार को भी जारी रहा। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रांत प्रचारक व क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक की। आगामी साल तक संगठनात्मक लक्ष्य भेदने के लिए गुर सिखाए गए। 
विज्ञापन


साथ ही 100वें स्थापना दिवस पर घर-घर तक संघ की अलख जगाने पर भी जोर दिया गया। सोमवार को अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। परखम के दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ का 10 दिवसीय शिविर चल रहा है। 
विज्ञापन


यहां पर संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत देशभर से 46 प्रांतों के पदाधिकारी पहुंचे हैं। इसमें से कुछ पदाधिकारी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक संपन्न होने के बाद वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार रविवार को संघ प्रमुख ने चार सत्रों में क्षेत्र व प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें संघ के पंच परिवर्तन स्वदेशी, पर्यावरण रक्षा, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता पर भी चर्चा हुई। संघ के एजेंडे को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होती है। 
 

ऐसे में विजयादशमी तक हिंदुओं को संगठित और सशक्त करना, बाहरी शक्तियों को राष्ट्र की छवि को धूमिल करने से रोकना साथ ही सुरक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है। ये घर-घर जाकर संघ की अलख जाएंगे। सोमवार को अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न होने के बाद संघ प्रमुख देर रात या मंगलवार को यहां से रवाना होंगे।

मुद्दों को समाज में लेकर जाएंगे प्रचारक
बता दें, संघ प्रमुख ने विजयादशमी पर संबोधन में देश में बिना कारण कट्टरपन को उकसाने वाली घटनाओं में अचानक वृद्धि का जिक्र किया था। रविवार को बैठक में इसको लेकर भी योजना तैयार की गई है। जानकारी के अनुसार हिंदुओं के प्रति बढ़ते कुचक्रों को लेकर संघ के प्रचारक सामाजिक समरसता से बिना कारण हिंसा पर उतारू होना, भय पैदा करने का प्रयास करना व अराजक तत्वों को बढ़ावा देने से रोकने जैसे मुद्दे समाज में लेकर जाएंगे। साथ ही उनको सतर्क करेंगे।

महान विभूतियों के बारे में भी बताएंगे स्वयंसेवक
आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती की वर्षगांठ, पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होल्कर की 300वीं जन्मशती के वर्ष में देश, धर्म, संस्कृति व समाज के लिए जीवन लगा देने वाले ऐसी विभूतियों के बारे में भी समाज के लोगों को बताएंगे। साथ ही प्रचारक यह भी बताएंगे कि इन लोगों ने सबके हित में तो कार्य किया ही, स्वयं के जीवन से हमारे लिए अनुकरणीय जीवन व्यवहार का उत्तम उदाहरण उपस्थित किया। आने वाले समय में समाज के लोगों से संघ ने इसी प्रकार के जीवन व्यवहार की अपेक्षा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed