{"_id":"60db3f1e8ebc3ebf4b42f779","slug":"mathura-news-man-attacked-the-girl-in-beauty-parlor-of-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में फिर बड़ी वारदात: युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर युवती पर किया हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में फिर बड़ी वारदात: युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर युवती पर किया हमला, गंभीर घायल
Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
सार
घायल युवती आगरा की रहने वाली है। वह वृंदावन के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। वारदात मंगलवार दोपहर को तकरीबन तीन बजे हुई। नकाबपोश हमलावर ब्यूटी पार्लर में घुसा और कुछ ही पलों में युवती को लहूलुहान कर फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में एक युवक ने ब्यूटी पार्लर में काम कर रही युवती पर हमला कर दिया। इससे युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमला करने वाला युवक युवती का प्रेमी बताया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे श्री बांकेबिहारी चौकी क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक फोगला आश्रम के निकट ग्लैक्सी ब्यूटी पार्लर पर काम कर रही युवती करिश्मा निवासी गौरा नगर मूल निवासी सिकंदरा (आगरा) पर नकाबपोश युवक ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
नोंकदार वस्तु से किया प्रहार
युवक ने युवती पर किसी नोंकदार वस्तु से प्रहार किया। इसके बाद लात-घूंसे से युवती को मारा। इससे वह सिर के बल जमीन पर गिर गई। युवती की दाहिनी आंख के नीचे गंभीर चोट लगी है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल अवस्था में पुलिस युवती को सौ शैय्या अस्पताल आई।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवती को गंभीर स्थिति में होने के कारण आगरा रेफर कर दिया है। हमलावर युवक आगरा का रहने वाला है, जो युवती का प्रेमी बताया जा रहा है। युवती के साथ मारपीट करने के बाद युवक भाग गया।
इंस्पेक्टर कोतवाली शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती के प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की है। सौ शैया अस्पताल से युवती को आगरा रेफर किया था, लेकिन उसे फिर मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
21 जून को मथुरा में किशोरी को छत से फेंका गया था
21 जून की रात मथुरा के छाता क्षेत्र में तीन युवकों ने घर में घुसकर किशोरी को छत से फेंक दिया था। घटना में किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने इस घटना को दो दिन तक दबाने का प्रयास किया। जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी।