{"_id":"64016cc7a4fdfe2c7e05a093","slug":"mathura-mp-hema-malini-reached-thakur-radha-raman-temple-holi-2023-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: मथुरा में होली की धूम, राधारमण मंदिर पहुंच कर सांसद हेमा मालिनी ने लिया आशीर्वाद, खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2023: मथुरा में होली की धूम, राधारमण मंदिर पहुंच कर सांसद हेमा मालिनी ने लिया आशीर्वाद, खेली होली
Fri, 03 Mar 2023 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Mar 2023 09:13 AM IST
सार
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा हाल ही में भजन एल्बम लॉन्च किया गया है, जिसकी पहली सीडी भी उन्होंने भगवान के चरणों में अर्पित की।
विज्ञापन
राधारमण मंदिर पहुंची सांसद हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में होली की धूम है। रंगभरी एकादशी से आज रंगों की होली की शुरूआत होगी। ऐसे में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहीं जाने वाली और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी पीछे नहीं रही हैं। वह भी होली खेलने के लिए तीर्थ नगरी वृंदावन के ठाकुर राधा रमण लाल मंदिर पहुंचीं। यहां पहुंच कर उन्होंने ठाकुर राधा रमण लाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
हेमा मालिनी ने अपना भजन एल्बम लॉन्च किया है। राधारमण मंदिर पहुंचकर हेमा मालिनी ने एल्बम की पहली सीडी भगवान के चरणों में अर्पित की। उन्होंने श्याम रंग में मैं तो रंग गई.... और रंग छूटा... जैसे भजन गाए। उनके भजन सुनकर मंदिर में मौजूद भक्त झूम उठे। इस दौरान हेमा मालिनी भी होली की मस्ती में डूबी नजर आईं। मंदिर में प्रसाद रूपी गुलाल को अपने ऊपर डाला। इस दौरान फैंस उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए आतुर नजर आए।
हेमा मालिनी ने कहा कि इस भजन को नारायण अग्रवाल ने लिखा और विवेक प्रकाश ने म्यूजिक दिया है। हेमा मालिनी ने बताया कि वह अब तक करीब 15 भजन गा चुकी हैं। इस दौरान मंदिर में अनूप शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।